फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कैंटर चालक पर आलू के 78 बोरे गायब करने का आरोप

Mon, 29 Jul 2024 05:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद कोतवाली में मुरसान के गांव लुहेटा खुर्द निवासी महेंद्र सिंह ने शिकायत की है। पीड़ित ने 15 जुलाई को कैंटर में एसएन शीतगृह सादाबाद से आलू के 152 बोरे बेचने के लिए भरे थे। जब दूसरे दिन कैंटर मंडी नहीं पहुंची तो उसने चालक उमेश गिरि निवासी बुखारीपुर, अमरोहा से संपर्क किया। चालक का फोन बंद जा रहा था। जीपीएस के माध्यम जानकारी हुई तो कैंटर के हर्दुआगंज थाने के पास होने की जानकारी मिली। मौके पर जाकर देखा तो गाड़ी से आलू के 78 बोरे गायब थे। पीड़ित ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें