फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: उल्टी-दस्त से बिगड़ी किशोर की तबियत, हुई मौत, करता था ईंट भट्ठे पर मजदूरी

Sat, 23 Mar 2024 06:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बिहार के गया जिला निवासी किशोर का परिवार कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भदामई स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था।  22 मार्च को उसे उल्टी और दस्त हुए थे। 23 मार्च की सुबह उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। यह देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। आखिरकार किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उल्टी-दस्त से पीड़ित किशोर की 23 मार्च को मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था।

विज्ञापन


बिहार के गया जिला निवासी 16 वर्षीय किशोर सुनील पुत्र विनोद मांझी का परिवार कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भदामई स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। किशोर भी वहीं काम करता था। परिजनों के मुताबिक, 22 मार्च को उसे उल्टी और दस्त हुए थे। 23 मार्च की सुबह उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।

यह देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन परिजनों में मातम छा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें