फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नहाते समय करंट लगने से किशोरी की मौत

Fri, 04 Jul 2025 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव कपसिया में बृहस्पतिवार की सुबह 15 वर्षीय किशोरी की नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। गांव निवासी कुमारी नाजिश (15) पुत्री रिंकू घर के बाथरूम में नहा रही थी।
विज्ञापन




उसी समय वहां लटके तार से उसका हाथ टच हो गया। तेज करंट लगने से वह बाथरूम में ही गिर गई। गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर बाथरूम में पहुंचे तो वह अचेत हालत में थी। उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गमगीन माहौल में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें