फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: किशोर के सिर से गुजरा वाहन का पहिया, मौत

Sun, 01 Mar 2026 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद-राया मार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 12 वर्षीय शौर्य कुमार की जान चली गई। गांव मौनिया के पास बरी चौराहे के निकट एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने किशोर की साइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन का पहिया किशोर के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन




परिजनों के अनुसार शौर्य सुबह अपनी साइकिल से मीरपुर स्थित खेत पर जा रहा था। जैसे ही वह गांव से निकलकर मुख्य राया मार्ग पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद किशोर का शव क्षत-विक्षत हो गया था, जिसके कारण शुरुआत में उसकी पहचान करने में कठिनाई हुई।



सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने किशोर के कपड़ों और साइकिल के आधार पर उसकी पहचान की। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन




सीओ अमित पाठक का कहना है कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें