फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नगला भुस में युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 01 Mar 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सूरज का फाइल फोटो।  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नगला भुस में शनिवार की सुबह 20 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते उपजे पारिवारिक विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान सूरज (20 वर्ष) पुत्र नाथूराम के रूप में हुई है।
विज्ञापन




सूरज एक मुर्गी फार्म पर काम करता था। शुक्रवार को सूरज रंगभरनी एकादशी के मौके पर वृंदावन में परिक्रमा व दर्शन करने गया था। साथ में उसका परिवार भी था। शनिवार की सुबह उसने अपने कमरे में अचानक फंदा लगा लिया और उस पर लटक गया। परिजनों को जानकारी हुई तो आनन-फानन उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गए।



तब तक उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन प्राथमिक उपचार देने से पहले ही उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव में चर्चा है कि युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह लड़की भी वृंदावन गई थी, जहां दोनों को साथ घूमते परिवार के सदस्यों ने देख लिया था। दोपहर बाद लौटने पर परिवार के सदस्यों ने लड़की के परिजनों से इसकी शिकायत की थी, जिसके चलते कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन




बताते हैं कि उन्होंने युवक के साथ मारपीट भी कर दी थी। इस कारण वह अवसाद में था और यह कदम उठा लिया। हालांकि परिजनों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि अस्पताल से युवक की आत्महत्या की जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद छानबीन शुरू की जाएगी। उसके बाद ही घटना की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें