फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जहरीले कीड़े के काटने से किशोरी की मौत

Sat, 17 May 2025 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत महेवा में शुक्रवार की सुबह खेत पर अपनी मां के साथ चारा लेने गई किशोरी को किसी जहरीले कीड़े ने पैर में काट लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। परिजन ने देर शाम किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव महेवा में करन सिंह की पत्नी भगवान देवी अपनी 17 वर्षीय पुत्री मोनिका के साथ शुक्रवार की सुबह नौ बजे खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने मोनिका के पैर में काट लिया। उस समय तो किशोरी को इसका आभास नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही वह घर की ओर बढ़ी तो चौखट लांघते ही मोनिका गिर पड़ी और उसकी नाक से झाग निकलने लगे।
यह देखकर परिवार के लोग सकते में आ गए और शीघ्र ही मोनिका को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया। दोपहर के बाद मोनिका का शव जैसे ही गांव में आया तो परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें