एटा राजमार्ग स्थित सर्विस रोड के किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे किशोर को मंगलवार की दोपहर को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जोनेद्र उर्फ जीतू (17) पुत्र कमल सिंह निवासी गांव फुलरई मंडी समिति के समीप सर्विस रोड पर सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। घायल किशोर को आनन-फानन उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ श्यामवीर सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद