फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: माइनर में डूबकर किशोर की मौत

Mon, 05 Jun 2023 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के गांव उम्मेदपुर बढ़ानू निवासी 15 वर्षीय किशोर शनिवार की शाम को दौरा पड़ने से माइनर में गिर गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। उसका शव रविवार की सुबह माइनर में उतराता मिला।
विज्ञापन




लालता प्रसाद (15) पुत्र रामबाबू निवासी गांव उम्मेदपुर बढ़ानू को दौरे पड़ने की बीमारी थी। अक्सर उसे दौरे आते थे और वह गिर पड़ता था। शनिवार की शाम को वह गांव के माइनर के पास खड़ा था। तभी उसे दौरा पड़ गया और वह माइनर में गिर पड़ा।



लापता हाेने के बाद युवक की परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह जब परिजन उसे दोबारा तलाश रहे थे तो उसका शव माइनर में उतराता मिला। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें