फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बैडमिंटन, कबड्डी व शूटिंग के लिए टीमों का हुआ चयन

Sun, 13 Jul 2025 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद का खेल पंचांग जारी होने के बाद पीबीएएस इंटर कॉलेज में टीमों का चयन शुरू हो गया है। इस क्रम में विद्यालय में शनिवार को बैडमिंटन, कबड्डी और शूटिंग की टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन


हाल ही में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने खेल पंचांग जारी किया है। इसमें खेल प्रतियोगिताओं के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस क्रम में पीबीएएस इंटर कॉलेज में टीमों का चयन किया गया। विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि विद्यालय की बैडमिंटन, कबड्डी और शूटिंग टीमों का चयन कर लिया गया है। शनिवार को खिलाड़ियों को अभ्यास भी कराया गया। उनका बताया कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए वह हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें