फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एटीएम काटने वालों की तलाश में टीमें गठित

Fri, 28 Nov 2025 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में पंत चौराहा पर हुई एटीएम काटने की कोशिश की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। यह कस्बे का मुख्य चौराहा है, जहां हर समय पुलिस तैनात रहती है। इसके बाद भी चोरों ने यहां दूसरी बार चोरी की कोशिश की।
विज्ञापन


घटना के बाद चोरों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई हैं। एटीएम की सीसीटीवी फुटेज अभी प्राप्त नहीं हुई है। इस फुटेज से पुलिस की छानबीन आगे बढ़ सकती है। जिले में पूर्व में भी एटीएम से चोरी हो चुकी है। दो जनवरी 2018 की रात चोर सासनी क्षेत्र में मंगलायतन के पास लगे पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम ही उखाड़ ले गए थे। इस घटना के बाद जिले में एटीएम व बैंकों की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना का कहना है कि एटीएम में चोरी की कोशिश करने वालों की तलाश में तीन टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें