फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन डेयरी पर खादय सुरक्षा विभाग की टीम का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएन मिल्क प्रोडक्ट में छापा, बिना मार्का के मिल्क पाउडर बरामद
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने जांच के लिए भेजा लैब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को अजरोई रोड स्थित एसएन मिल्क प्रोडक्ट में छापा मारा। इस दौरान टीम ने दूध, दही, पनीर एवं छाछ के नमूने लिए। नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच पड़ताल के दौरान फर्म से गंदे पानी की निकासी व्यवस्था चौपट मिली। टीम ने रीपैक करने एवं मिलावटी सामान होने की गहनता से जांच पड़ताल की।
बता दें कि जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार को उत्पादन में अनियमितता एवं मिलावट होने की शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एसएन डेयरी पर छापा मारा। छापेमार टीम को भारी मात्रा में बिना मार्का के मिल्क पाउडर भी मिला। जिस पर किसी कंपनी का नामों निशान नहीं था। दूध, छाछ, दही, पनीर के उत्पादन पतंजलि को रीपैक करते हुए पाए गए। डेयरी संचालकों से कागजात मांगे गए है। दही, दूध, पनीर के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद ही इनके संबंध में कारवाई की जाएगी। इस टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार पांडेय, अरविंद कुमार, बीएन कटियार, मुनेंद्र कुमार सिंह शामिल थे। टीम का नेतृत्व कर रहे नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया अनियमिता पाई गई है। जिनके संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। भारी मात्रा में बिना मार्का के मिल्क पाउडर के पैक बरामद हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें