फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की मां ने पुत्रवूध व पौत्र पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद की मां ने पुत्रवधू, पौत्र पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन

एसडीएम बोले मामले की जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नक्सली हमले में शहीद मदन पाल सिंह की मां सरवती देवी निवासी तमना गढ़ी ने एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह को शिकायती पत्र दिया है।
पत्र में कहा है कि उनके बड़े बेटे मदन की पत्नी द्वारा उनसे गाली-गलौज करके पैसे के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पुत्र की अंत्येष्टि के बाद प्रभारी मंत्री द्वारा जो उन्हें पांच लाख रुपये का चेक दिया गया था, उसे उन्होंने नए खाते में डाला था। उनकी बहू, नाती राहुल, मनीष, पिंकी और निशा उनके साथ जबर्दस्ती कर उनको बैंक ले गए और दो लाख रुपये निकाल लिए। कहा कि इससे अपने पिता की समाधि बनवाएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि शहीद की मां उनके पास एक प्रार्थना पत्र लेकर आई थीं, जिसमें शहीद की पत्नी व बेटे पर अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें