फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने सेनपुर में की विकास कार्यों की जांच

Thu, 13 Jun 2019 12:03 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
मुरसान के गांव सेनपुर में विकास कार्यो की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। ग्राम पंचायत सेनपुर में हुए विकास कार्यों की अनियमितता बरते   जाने की शिकायत पर बुधवार को जांच टीम ने ग्राम पंचायत में पहुंचकर विकास कार्यों का अवलोकन किया। ग्रामीणों से वार्ता कर उनके बयान भी   दर्ज किए गए।
विज्ञापन


पिछले दिनों ग्राम पंचायत सेनपुर के ग्रामीणों ने शपथ पत्रों के माध्यम से ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों में अनियमितताएं बरते जाने की शिकायत की गई थी। इस शिकायत पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई। कमेटी में भूमि संरक्षण अधिकारी को नोडल अधिकारी, सहायक अभियंता, लोनिवि को तकनीकी अधिकारी और जिला विकास कार्यालय के लेखाधिकारी को सदस्य नामित किया गया।

बुधवार को जांच टीम के सदस्य ग्राम पंचायत सेनपुर पहुंचे। टीम ने सड़क निर्माण, नाली निर्माण आदि की खुदाई कर अवलोकन किया और जांच रिपोर्ट तैयार की। इस मौके पर ग्रामीणों ने भी विकास कार्यों में अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग की बात कही। जांच टीम ने ग्राम पंचायत में भ्रमण कर ग्राम पंचायत निधि से हुए विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस मौके पर संबंधित निर्माण कार्यों के दस्तावेजों को भी एकत्रित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें