फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शिक्षिका निलंबित, प्रधानाध्यापक का वेतन रोका

Thu, 12 Oct 2023 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड मुरसान के प्राथमिक विद्यालय नगला कलुआ का बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने निरीक्ष्ज्ञण किया। प्रधानाध्यापक व दो शिक्षक बिना अनुमति के गैरहाजिर मिले। बीएसए ने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक के वेतन पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी है। एक अन्य शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन





विद्यालय में सहायक अध्यापक मनी बंसल 26 सितंबर से लगातार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया है। आरोपों की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी हाथरस को जांच अधिकारी नामित किया है। इसी विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रवीन देव रावत 10-11 अक्तूबर को बिना सूचना के अनुपस्थित मिले।



इस कारण एमडीएम पंजिका, कंपोजिट ग्रांट उपभोग संबंधी बिल व अन्य अभिलेखों का अवलोकन नहीं हो सका। विद्यालय परिसर में निर्मित शौचालयों पर ताले लगे हुए पाए गए। बीएसए ने प्रधानाध्यापक प्रवीन देव के अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण पर रोक लगा दी है और उनसे तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। सहायक अध्यापक कमलेश देवी बिना किसी सूचना अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने उनसे तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन







पांच शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का वेतन व मानदेय रोका

प्रेरणा पोर्टल पर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए पांच शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों के अनुपस्थित रहने के दिनांक के वेतन व मानदेय पर बीएसए ने रोक लगा दी है। यह सभी प्रेरणा पोर्टल पर ६ अक्तूबर से १० अक्तूबर तक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए थे। बीसए उपेंद्र गुप्ता ने खंड शिक्षाधिकारियों से इन सभी से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें