फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तथ्य छिपाकर नौकरी पाने पर शिक्षक निलंबित

Thu, 11 Sep 2025 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाॅक सासनी के प्राथमिक विद्यालय शेखुपुर अजीत में तैनात शिक्षक पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। शिक्षक के खिलाफ जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई थी। जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रेम शंकर शर्मा निवासी सादाबाद रोड राया ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई। शिकायत में कहा गया था कि प्राथमिक विद्यालय शेखूपुर अजीत में तैनात सुरेंद्र शर्मा पर मथुरा व आगरा में मुकदमे पूर्व में चल रहे हैं। सुरेंद्र की नियुक्ति 6900 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में वर्ष 2020 में हाथरस में सहायक अध्यापक के पद पर हुई।
आरोप है कि शिक्षक ने विभाग को गुमराह कर और तथ्यों को छिपाकर नियुक्ति प्राप्त की थी। शिक्षक को इस संबंध में नोटिस देकर जवाब मांगा गया। शिक्षक ने एक सितंबर को अपना जवाब दाखिल किया। विभागीय अधिकारी शिक्षक के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि विभिन्न आरोपों के चलते शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सहपऊ आलोक प्रताप श्रीवास्तव एवं खंड शिक्षा अधिकारी हसायन लक्ष्मीकांत को नामित किया गया है। निलंबन अवधि में शिक्षक बीआरसी सहपऊ से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें