बीआरसी पर मिशन प्रेरणा ई क्विज को लांच करते खंड शिक्षाधिकारी सुबोध पाठक
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
ब्लॉक संसाधन केंद्र की एआरपी टीम ने मिशन प्रेरणा ई क्विज तैयार किया है। इस क्विज में मिशन प्रेरणा और प्रेरणा लक्ष्यों पर निर्धारित 20 प्रश्न होंगे, जिनके जवाब शिक्षकों को देने होंगे। सभी शिक्षक, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को इस क्विज में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना होगा। इस ई क्विज को खंड शिक्षाधिकारी सुबोध कुमार पाठक द्वारा लैपटॉप का बटन दबाकर लांच किया गया।
एआरपी रंधीर सिंह और हरिओम कुमार ने बताया कि इस मिशन प्रेरणा ई क्विज के लिए 40 अंक निर्धारित हैं। इसे उत्तीर्ण करने के लिए 60 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। 60 फीसदी से कम अंक आने पर प्रमाणपत्र नहीं दिया जा सकेगा। इस ई क्विज की समय सीमा 40 मिनट की निर्धारित की गई है। एक मेल आईडी से एक व्यक्ति की ही सहभागिता हो सकेगी। इस क्विज से शिक्षकों का ज्ञान परखा जाएगा। एआरपी टीम द्वारा ग्रुप पर भेजे गए लिंक पर 10 दिन के अंदर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। टीम के अन्य सदस्यों में दिनेश सिकरवार, विजयवीर सिंह, केशवदेव गौतम शामिल हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह, योगेश शरण शर्मा, प्रशांत चौधरी, राहुल देव व अन्य शिक्षक मौजूद थे।