अवकाश के लिए शिक्षक ने विभागीय अधिकारियों को बताया कि वह चिकित्सकीय अवकाश पर हैं। उनके द्वारा प्रस्तुत चिकित्सकीय परामर्श अभिलेख में पूर्ण बैड रेस्ट उल्लेखित था। इस पर बीएसए ने अग्रिम आदेशों तक शिक्षक का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
चिकित्सकीय अवकाश लेकर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचे शिक्षक का बीएसए ने वेतन रोक दिया है। 19 अगस्त को तहसील में डीएम अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस लगा था। यहां प्राथमिक विद्यालय नगला बिहारी के शिक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने विभागीय शिकायत की थी।
विज्ञापन
इधर, अवकाश के लिए शिक्षक ने विभागीय अधिकारियों को बताया कि वह चिकित्सकीय अवकाश पर हैं। उनके द्वारा प्रस्तुत चिकित्सकीय परामर्श अभिलेख में पूर्ण बैड रेस्ट उल्लेखित था। इस पर बीएसए ने अग्रिम आदेशों तक शिक्षक का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। इधर, प्राथमिक विद्यालय केशोंपुर का स्टाफ आपस में विवाद के चलते विद्यालय के कार्यों को पूर्ण नहीं कर रहा था। बीएसए ने पूरे स्टाफ का अग्रिम आदेशों तक वेतन जारी करने पर रोक लगा दी है।