फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कैरम बोर्ड देेने के बहाने शिक्षक ने की कक्षा आठ की छात्रा के साथ छेड़खानी

Wed, 26 Feb 2025 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में संविलियन विद्यालय का एक शिक्षक कैरम बोर्ड देने के बहाने कक्षा आठ की छात्रा को एकांत में ले गया और उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी बीएसए ने भी इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन





घटना मंगलवार दोपहर 11:30 बजे की बताई जा रही है। छात्रा ने स्कूल की छुट्टी होने पर घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन स्कूल में पहुंचे, लेकिन तब आरोपी शिक्षक वहां से जा चुका था। इसके बाद छात्रा को लेकर उसकी मां थाने पहुंची।



सीओ श्यामवीर सिंह ने बताया बच्ची की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज आरोपी शिक्षक को कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुणदोष के आधार पर मामले की विवेचना की जाएगी। प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में खंड शिक्षा अधिकारी सिकंदराराऊ से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें