फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शादी से खाना खाकर लौट रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत

Wed, 26 Feb 2025 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास अड्डा के निकट स्थित एफएन फार्म हाउस में शादी समारोह में खाना खाकर लौट रहे युवक को फार्म हाउस के बाहर ही हार्ट अटैक आ गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जागेश्वर निवासी सोनू (36) भेलपुरी की ढकेल लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। मंगलवार को उनके पड़ोसी मनीष की इगलास अड्डा स्थित फार्म हाउस में शादी थी। सोनू शादी समारोह में शामिल होने गए थे।


खाना खाकर लौटते समय फार्म हाउस के गेट के बाहर ही उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजन शोक में डूब गए। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चों को रोते-बिलखते हुए छोड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें