फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: काउंसिलिंग से वंचित शिक्षक अभ्यर्थियों ने धरना दे सौंपा ज्ञापन, मांगी इच्छा मृत्यु

Mon, 08 Jan 2024 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सहायक अध्यापक भर्ती की हाथरस में चल रही काउंसिलिंग में वंचित अभ्यर्थियों का धरना जारी है। ज्ञापन सौंपते हुए धरने पर बैठे लोगों ने इच्छा मृत्यु भी मांगी। धरने के चलते कोतवाली हाथरस गेट का पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर धरना देते काउसिलिंग से वंचित अभ्यर्थी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही सहायक अध्यापक पद भर्ती की काउंसिलिंग से वंचित अभ्यर्थियों का धरना दूसरे दिन 7 जनवरी को भी जारी रहा। बीएसए कार्यालय के प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में नियमों का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। बीएसए को ज्ञापन सौंपते हुए इच्छा मृत्यु की मांग की।

विज्ञापन


धरने के चलते कोतवाली हाथरस गेट का पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। दूसरी ओर 5 जनवरी को काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थी पूरे दिन मेरिट देखने के लिए बीएसए कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। शाम तक मेरिट जारी नहीं होने पर अभ्यर्थी मायूस होकर लौट गए। इन दिनों जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में रिक्त चल रहे सहायक अध्यापकों पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 5 जनवरी को शहर के रमनपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में काउंसिलिंग हुई। जिसमें हाथरस सहित अन्य जिलों से आए लगभग 850 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

6 जनवरी को काउंसिलिंग से वंचित रहे अभ्यर्थी बीएसए कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने काउंसिलिंग में नियमों का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए बीएसए कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया था। इन अभ्यर्थियों का कहना था कि काउंसिलिंग में नियमों का पालन नहीं किया गया है। जिला आवेदित अभ्यर्थियों को प्रथम वरीयता नहीं दी गई। अन्य जिलों के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई। यह शासनादेश का उल्लंघन है।
विज्ञापन


कुछ अभ्यर्थियों द्वारा बीएसए उपेंद्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए काउंसिलिंग में नियमों का पालन नहीं किए जाने व इच्छा मृत्यु की मांग की गई है। इससे वहां काफी देर तक हंगामा हुआ। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी वहां मौजूद रहा।

धरना देने वालों में विवेक रावत, रूबी सिंह, राधा रावत, प्रीती, अंजली, शशि गौतम, निशा चंदेल, शैलेंद्र कुमार, बल्देव सिंह, हरवीर सिंह, कन्हैयालाल, कुलदीप, ईश्वरचंद, अभिषेक चौधरी, धर्मपाल सिंह, चंद्रप्रकाश भारती, विमल कुमार, शालिनी, शर्मा मोनिका, प्रीती वर्मा, दीपा अग्रवाल, पूजा वर्मा, सत्यवीर सिंह, आदेश कुमारी, रेनू कुमारी, अल्का चौधरी, संघमित्रा, प्रीति राना, भावना, प्रेरणा शर्मा, प्रदीप राना, रवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह ठाकुर, योगेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें