कोतवाली हाथरस पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार एक 15 हजार के इनामी बदमाशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बदमाश शौबी फिरोजाबाद तथा हाथरस में वारदात के बाद जेल की हवा खा चुका है।
कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शौबी यादव उर्फ शौबीर पुत्र वीरेंद्र निवासी नगला धनी कोतवाली जसराना फिरोजाबाद एक शातिर पेशेवर अपराधी है। उस पर जनपद फिरोजाबाद में कई मामले दर्ज हैं।
हाथरस के हसायन में इसने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिले में इस पर गैंगस्टर एक्ट लगा था। पुलिस ने उस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि वह वारदात करने के फिराक में यहां घूम रहा है। सूचना पर उससे एनएच एटा रोड के गांव रतिभानपुर के ब्रिज से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।