फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्र को पीटा, शरीर पर पड़े नीले निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक ने छात्र को पीटा, शरीर पर पड़े नीले निशान
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। हाथरस रोड स्थित एक स्कूल में आपस में बात करने पर शिक्षकों द्वारा एक छात्र की पिटाई कर दी गई, जिससे उसके शरीर पर नीले निशान पड़ गए। छात्र के पिता ने इसकी शिकायत कोतवाली पर तहरीर देकर की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सहपऊ कस्बा निवासी हिमंाशु वार्ष्णेय पुत्र विशन कुमार वार्ष्णेय ने कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि उसका बेटा उक्त स्कूल में कक्षा छटवीं का छात्र है। घटना विद्यालय शिक्षण के दौरान छठवीं बेला की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका बेटा विद्यालय में शिक्षा ले रहा था, विज्ञान के पीरियड में शिक्षक ने उसके बेटे को बातें करने को लेकर डंडे से बुरी तरह से पीटा और धूप में खड़ा कर दिया। एक अन्य शिक्षक ने भी उसके बेटे को डंडे मारे, जिससे उसके शरीर पर कई जगह डंडे के निशान पड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें