फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री करेंगे जिले के टापर्स का सम्मान 

Sat, 11 Jun 2016 11:52 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ और हाथरस में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला टॉप करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अमर उजाला समाचार पत्र समूह द्वारा 14 जून को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वयं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रह कर टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। अलीगढ़ और हाथरस के अलावा प्रदेश के सभी जिलों से टॉपर्स को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ सर्वेश कुमार ने बताया कि टॉपर्स को लखनऊ जाने की सूचना दे दी गई है। 14 जून को टॉपर्स को समय से लखनऊ कार्यक्रम स्थल तक ले जाने केलिए वाहन की व्यवस्था हो गई। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ये समारोह आयोजित होगा जबकि टॉपर्स को रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कालेज गंगा विहार कालोनी मलहोर रोड, चिनहट में ठहराया जाएगा। टापर अपने साथ एक अभिभावक को ले जा सकेंगे।
विज्ञापन


आईएएस बनना चाहती हैं दीक्षा
सादाबाद। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में हाथरस में टॉप करने वाली छात्रा दीक्षा गौतम सिविल सेवा में जाना चाहती हैं। कस्बे के रामरतन कटारा इंटर कॉलेज में जो सफलता उन्हें प्राप्त हुई है, उसके लिए वह माता-पिता और गुरुजनों की प्रेरणा को सबसे बड़ा कारण बताती हैं। पढ़ाई में पूरा सहयोग मिलने से ही वह जिले में टॉप कर सकीं। अब दीक्षा की तमन्ना आईएएस बनकर देश सेवा करने की है। 14 जून को लखनऊ में अमर उजाला द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सीएम अखिलेश यादव द्वारा सम्मानित होने की सूचना पर वह बोलीं कि वह पल अद्वितीय होगा, जब वह प्रदेश के सीएम के हाथों सम्मानित होंगी। दीक्षा अपने चाचा संजय गौतम के साथ लखनऊ जाएंगी। बोलीं थैंक्यू..अमर उजाला। 

नेहा की ख्वाहिश डॉक्टर बनने की
सिकंदराराऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में हाथरस की टॉपर नेहा भटनागर को जब पता चला कि वह ‘अमर उजाला’ द्वारा लखनऊ में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सम्मानित होंगी तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। बोलीं यही उनकी ख्वाहिश है। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा नेहा ने इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में लड़कों को पीछे छोड़ते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। सम्मान समारोह की खबर पर परिजनों के चेहरे पर प्रसन्नता तथा गर्व था। नेहा के पिता संजीव भटनागर तहसील में ही कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि शुुरुआत से ही नेहा मेधावी छात्रा है। इसी मेहनत के बल पर इस मुकाम पर पहुंची है। नेहा का सपना भी डॉक्टर बनने का है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ में टॉप करने के बाद 
अमर उजाला ने ही ध्यान दिया
गोंडा। अमर उजाला द्वारा लखनऊ में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में जाने की खबर मिलने के बाद से नीरज बहुत उत्साहित हैं। नीरज ने अलीगढ़ में हाईस्कूल में टॉप किया है। नीरज का दर्द ये है कि टॉप करने के बावजूद स्कूल व अन्य किसी अन्य संस्था ने उन्हें सम्मानित नहीं किया। अमर उजाला इतने बडे़ मंच पर ले जाकर माननीय मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित करा रहा है, यह बड़े गर्व की बात है। इसके लिए वह अमर उजाला का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं। नीरज समारोह में अपने छोटे भाई यतेंद्र कुमार को ले जा रहे हैं। नीरज के पिता बलवंत सिंह व मां गुड्डी देवी ने कहा कि अमर उजाला की पहल काबिल ए तारीफ है।

अमर उजाला ने दूसरी बार सीएम 
से सम्मानित करने का मौका दिया
इगलास। अलीगढ़ में इंटरमीडिएट परीक्षा में पहले स्थान और प्रदेश में छठवें स्थान पर रहे अभय बंसल का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा दूसरी बार सम्मानित करने के आमंत्रण पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। दोनों बार ये मौका अमर उजाला की ओर से मिला जिसके लिए मैं इस प्रतिष्ठित अखबार को ताउम्र नहीं भूल सकता। शिवदान सिंह इंटर कालेज के प्रवक्ता अनिल बंसल के बेटे अभय बंसल वर्ष 2014 में हाईस्कूल की परीक्षा में पहले स्थान पर रहे थे। जिसके बाद उन्हें लखनऊ में अमर उजाला द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया था। अभय अपने पिता अनिल बंसल के साथ लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें