सादाबाद-बहरदोई लिंक मार्ग पर तांगा चालक का शव मिला। मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव की शिनाख्त गांव मांगरू निवासी 55 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र गोकुल सिंह के रूप में की हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी के मुताबिक प्रेमपाल की मौत हार्ट अटैक से हुई है। लघुशंका करने के दौरान उन्हें अटैक पड़ गया। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है।
इधर, गांव पल्हावत में 20 वर्षीय महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। ग्राम प्रधान के मुताबिक महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं थीं।