वर्मा काॅलोनी ढकपुरा निवासी धीरेंद्र पुत्र किशोरीलाल ने थाना हाथरस गेट में 1 जनवरी को शिकायत की थी कि इन लोगों ने उनके भाई दिनेश को गोली मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था।
कोतवाली हाथरस गेट के क्षेत्र में गांव ढकपुरा में 1 जनवरी को गोली चलने से युवक के घायल होने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी नेपाली उर्फ रुकमेश पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम ढकपुरा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इससे पहले इस मामले में आरोपी सत्यवीर उर्फ सत्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और अभियुक्त हक्का उर्फ अक्का उर्फ आकाश निवासी ग्राम ढकपुरा ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। आरोपी आकाश को पुलिस ने न्यायालय से रिमांड लेकर उसकी निशानदेही पर एक तमंचा व कारतूस बरामद किया था।
उल्लेखनीय है कि वर्मा काॅलोनी ढकपुरा निवासी धीरेंद्र पुत्र किशोरीलाल ने थाना हाथरस गेट में 1 जनवरी को शिकायत की थी कि इन लोगों ने उनके भाई दिनेश को गोली मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था।