संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोविड-19 रोगी निकलने के कारण दोनों संक्रमित रोगियों के घर के आसपास के 108 मोहल्लों के 9006 घरों 108 में स्वास्थ्य स्क्रीनिग पूरी की जा चुकी है। सोमवार को 30 टीम व 5 सुपरवाइजर लगा कर 3814 घरों को स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 13 लोगों में बुखार, खांसी, जुकाम के लक्षण दिखाई दिए है। डब्ल्यूएचओ के मानकों के आधार पर, जिस स्थान पर रोगी रह रहा था, उस स्थान के 1 किलोमीटर के रेडियस के एरिया( कंटेनमेंट जोन) में एरिया सर्विलेंस कराया जाता है। पिछले 2 दिन में 40 लोगों में लक्षण मिले, जिनकी डॉक्टरों द्वारा दोबारा जांच की जा रही है।
सीएमओ ब्रजेश राठौर ने बताया कि तीसरे कोरोना पॉजिटिव रोगी के घर के आसपास के क्षेत्रों में स्क्रीनिंग का काम मंगलवार यानी कल से शुरू होगा। 2 दिन में 3814 घरों को 30 और 5 सुपरवाइजर द्वारा जांचा जाएगा। आगरा जनपद में से ड्यूटी करके आए 48 पुलिस जवानों को भी सेंट फ्रांसिस में क्वारंटाइन किया गया है तथा उनकी जांच की जा रही है। आरपीएम में 22 लोगों को जांच की है। लॉर्ड कृष्णा में 22 लोगों को जांच कर उनको होम क्वारंटीन किया गया है। दून पब्लिक स्कूल से भी 8 लोगों की जांच कर उन्हें होम क्वारंटीन होने के लिए कहा गया है। तहसील से जाने वाले 15 प्रवासी लोगों की जांच की गई है ताकि वह अपने घर लौट सकें।