फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुलिस चौकी में भिड़े प्रधान-पूर्व प्रधान के समर्थक, 11 गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2026 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पुलिस चौकी में कहासुनी और गाली-गलौज पर गिरफ्तार किए गए दोनों पक्षों के लोग। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
तहसील दिवस में की गई शिकायत के निस्तारण के लिए जरेरा पुलिस चौकी बुलाए गए वर्तमान प्रधान प्रशासक और पूर्व प्रधान के समर्थक आपस में भिड़ गए। चौकी परिसर में ही दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज, कहासुनी और हाथापाई हो गई। सूचना पर कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल और डायल-112 की गाड़ियां पहुंचीं। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव मैदामई के माजरा नगला कोरिया का है। यहां ग्राम पंचायत के शौचालय पर तैनात स्वयं सहायता समूह की महिला केयरटेकर के पति ने तहसील दिवस सिकंदराराऊ में गांव के कुछ लोगों के खिलाफ महिला से अभद्र व्यवहार और पीछा करने की शिकायत की थी। शिकायत की जांच और निस्तारण के लिए जरेरा चौकी प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह ने शिकायतकर्ता और नामजद पक्ष को चौकी बुलाया था।
इसी दौरान नामजद पक्ष के समर्थन में पूर्व प्रधान कुंज बिहारी अपने समर्थकों के साथ चौकी पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने ग्राम पंचायत के वर्तमान प्रधान प्रशासक सत्यभान सिंह को भी बुला लिया। दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

केयरटेकर की शिकायत से शुरू हुई बात, पुरानी शिकायतों पर भिड़े
पुलिस के अनुसार, बातचीत के दौरान केयरटेकर के पति की शिकायत के बजाय ग्राम पंचायत से जुड़ी पुरानी शिकायतों का मुद्दा उठ गया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गालीगलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। चौकी परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता देख चौकी प्रभारी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डायल-112 की गाड़ियां भी बुला ली गईं। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर देर रात कोतवाली लाया गया।

प्रधान पक्ष के पांच, पूर्व प्रधान पक्ष के छह पर कार्रवाई

पुलिस ने वर्तमान प्रधान प्रशासक सत्यभान सिंह समेत उनके पक्ष के पांच लोगों और पूर्व प्रधान कुंज बिहारी समेत दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं 170/126/135 के तहत शांतिभंग की कार्रवाई की। दोनों पक्षों के लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद चालान कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक गांव में आगामी चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी को देखते हुए दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया गया था। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचकर विवाद करने लगे, जिसके बाद शांतिभंग की कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें