फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जयपुर व लखनऊ जाने के लिए एक ट्रेन का सहारा

Tue, 30 Jan 2024 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर इन-दिनों कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन ठप है। यहां से लखनऊ, गोरखपुर, अहमदाबाद, बांद्रा टर्मिनल के लिए जाने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त हैं। ऐसे में जयपुर से लखनऊ के गोमतीनगर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ही यात्रियों को इन दोनों शहरों तक पहुंच रही है।
विज्ञापन



हाथरस से लखनऊ या जयपुर की ओर जाने के लिए फिलहाल सभी ट्रेनें निरस्त हैं। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन रेलवे की ओर लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से जयपुर के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन ही सहारा बनी हुई है। मथुरा जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के बाद भी इस ट्रेन का संचालन यात्रियों को राहत दे रहा है। राहत की बात यह भी है कि इस ट्रेन में यात्रियों को ज्यादा प्रतीक्षा सूची भी नहीं मिल रही। गौरतलब है कि नपांच फरवरी तक इस रेल मार्ग पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन ठप रहेगा।


ट्रेनों के निरस्त होने से दिक्कत हो रही है। मथुरा होकर जाने वाली ट्रेनों की जगह हम अन्य मार्ग की ट्रेनें देख रहे हैं। अभी पता चला है कि जयपुर के लिए सिर्फ एक ट्रेन हाथरस से चल रही है। अब उसमें आरक्षण के लिए प्रयास करेंगे। -गोपाल माहौर निवासी लाड़पुर।
विज्ञापन



हाथरस सिटी स्टेशन से कई ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। मथुरा में काम हो रहा है, लेकिन लखनऊ मार्ग की ट्रेन भी निरस्त हैं। अगर लखनऊ की ट्रेनों को अन्य ट्रेनों की भांति मथुरा छावनी से संचालित किया जाता है तो काफी राहत रहती है। -रवि चौधरी निवासी जलेसर रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें