फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दिल्ली-एनसीआर में फिर शुरू होगी पटाखों की सप्लाई

Wed, 04 Nov 2026 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर के पटाखा कारोबारी के यहां खरीदारी करते ग्राहक। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस। दिवाली से ठीक पहले उच्चतम न्यायालय के अहम फैसले ने हाथरस सहित पश्चिमी यूपी के निकटवर्ती जिलों के आतिशबाजी कारोबारियों को राहत दी है। आदेश के बाद अब दिल्ली के व्यापारियों के लाइसेंस बहाल होने से हाथरस के थोक डीलरों ने पूर्व की भांति दिल्ली के बाजारों में माल सप्लाई करने के लिए बड़े पैमाने पर संपर्क और बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों पर लगे सालभर के पूर्ण प्रतिबंध की जगह सख्त दिशा-निर्देशों के साथ प्रमाणित ग्रीन पटाखों के निर्माण, अस्थायी बिक्री और सीमित समय के लिए इस्तेमाल की अनुमति दी है। अब तक हाथरस और आसपास के जिलों आगरा, अलीगढ़, कासगंज के थोक व्यापारी दिल्ली में पूर्ण रोक होने के चलते केवल दिल्ली से लगे यूपी के जिलों व ग्रामीण इलाकों में ही माल की सप्लाई कर रहे थे।
कारोबारियों की मानें तो अदालत ने सीएसआईआर-नीरी और पेसो द्वारा विधिवत प्रमाणित ग्रीन पटाखों को शर्तों के अधीन राहत दी है। अदालत के आदेश के तहत जिन व्यापारियों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए थे, उन्हें चार नवंबर से छह नवंबर तक के लिए अस्थायी रूप से बहाल किया जाएगा, ताकि वे निर्धारित स्थानों पर अधिकृत ग्रीन पटाखों की बिक्री कर सकें।
विज्ञापन



अब दिल्ली का बड़ा बाजार भी खुला
हाथरस जनपद दिल्ली-एनसीआर से सटा होने के कारण आतिशबाजी आपूर्ति का बड़ा केंद्र है। अब तक दिल्ली में पूर्ण प्रतिबंध के कारण हमारा माल केवल यूपी के जिलों तक ही सीमित रह गया था, जिससे करोड़ों का माल डंप होने का खतरा था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा चार से छह नवंबर तक लाइसेंस बहाल करने से दिल्ली के रिटेलरों से सीधे ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं।
-दीपक शर्मा, जिला प्रभारी, फायर वर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन



न्यायालय का फैसला पर्यावरण और व्यापार दोनों के हित में है। हाथरस, अलीगढ़ और आगरा के कारोबारियों के पास नीरी व पेसो प्रमाणित ग्रीन पटाखों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रत्येक डिब्बे पर नीरी प्रमाणिकता व कोड और सील लगी हुई है। दिल्ली के बाजारों में आपूर्ति शुरू होने से छोटे कामगारों और व्यापारियों की पूंजी सुरक्षित हो जाएगी।
विज्ञापन

-अनुभव अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री, फायर वर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें