फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अस्पतालों में खांसी का सिरप खत्म, गोलियों से कर रहे इलाज

Wed, 04 Nov 2026 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस। एक तरफ मौसम में बदलाव के चलते इन दिनों गले और श्वांस नली के संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ जिले के सरकारी अस्पतालों में खांसी का सिरप ही खत्म हो गया है। डॉक्टर मरीजों को गोलियां देकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में हालात ये हैं कि जिला अस्पताल में खांसी के सिरप पूरी तरह खत्म हो चुके हैं, जबकि सीएचसी व पीएचसी पर भी स्टॉक खत्म होने की कगार पर है, इसलिए वहां बेहद आवश्यकता पर ही इसे मरीजों को दिया जा रहा है।

जिले के सरकारी अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाला एम्ब्रोक्सॉल सिरप पिछले एक महीने से नदारद है। राहत के नाम पर सोमवार को अस्पताल को 10 हजार टैबलेट प्राप्त हुई हैं, लेकिन टेबलेट से तुरंत राहत नहीं मिल पा रही। इस कारण गंभीर समस्या वाले मरीजों को दिक्कत हो रही है। बच्चों को गोलियां निगलने में दिक्कत होती है। ऐसे में लिवोसिट्रिजिन सिरप से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


दवा काउंटर पर हो रही झड़प
कफ सिरप न मिलने पर ओपीडी में चिकित्सक व दवा काउंटर पर स्टाफ से मरीज या उनके तीमारदार उलझ रहे हैं। स्टॉक न होने के कारण चिकित्सक सिरप नहीं लिख रहे, जबकि मरीज ओपीडी में आते ही चिकित्सक पर सिरप के लिए दबाव बनाते हैं। मंगलवार की सुबह दवा काउंटर पर यही स्थिति देखने को मिली।

चिकित्सक की सलाह से ही लें सिरप
फिजिशियन डाॅ. अवधेश ने बताया कि बिना चिकित्सकीय सलाह के सिरप लेने से इसके गंभीर प्रणाम भी सामने आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि गले में खराश, दर्द व नींद आने में समस्या होने तथा छाती या श्वांस नली में कफ जमा होने की स्थिति में चिकित्सक लक्षण के आधार सिरप व उसकी मात्रा निर्धारित करते हैं, जिससे त्वरित राहत मिल सके। बिना सलाह के इनका प्रयोग शरीर पर दुष्प्रभाव डालते है।


शासन से ही सिरप की वेयर हाउस पर सप्लाई नहीं आ रही है। उपलब्ध स्टॉक में आवश्यकता अनुसार सिरप दिए जा रहे हैं। जिला अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर विकल्प उपलब्ध हैं, इसलिए मरीज प्रभावित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

-डाॅ. वेदप्रकाश अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें