फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट देने वाले को ही करेंगे समर्थन

Mon, 04 Jan 2016 12:00 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। वार्ष्णेय समाज टिकट देने वाली पार्टी को ही समर्थन देगा। राजनीति उपेक्षा के चलते समाज के लोग उच्च पदाें पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। जल्द ही इस संबंध में दिल्ली में एक रैली आयोजित की जाएगी। यह हुंकार भरी है अखिल भारतीय वार्ष्णेय राजनीतिक चेतना समिति ने। समिति की रविवार को एक बैठक हुई। बैठक का आयोजन सादाबाद गेट स्थित एक रेस्टोरेंट में किया गया था।
विज्ञापन

 बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष मदन मोहन वार्ष्णेय ने कहा कि हमसे कम जनसंख्या वाली जातियां, उपजातियों ने एकजुटता दिखाकर राजनीतिक ताकत प्राप्त की है। समाज का कोई भी व्यक्ति विधानसभा, विधान  परिषद, लोकसभा और राज्य सभा में नहीं है। यह बहुत ही दुखद है। यूपी में वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव और 2019 में लोकसभा चुनाव होंगे।
समाज के लोग अभी से एकजुट होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करें। जो राजनीतिक दल समाज को टिकट देगा उसका समर्थन किया जाएगा। दिल्ली रैली में देशभर से समाज के लोग जुटेंगे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्रहलाद कुमार, सतीश चंद्र वार्ष्णेय, श्याम चरण वार्ष्णेय, ज्ञान चंद्र गुप्ता, एलडी वार्ष्णेय, अमृतपाल वार्ष्णेय,विनय वार्ष्णेय, संजीव मोहन वार्ष्णेय, अशोक कुमार वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें