फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सुखदेव सेंसेशन ने राजगुरु रॉयल्स को दी शिकस्त

Tue, 20 May 2025 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही टीचर्स प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में सुखदेव सेंसेशन ने राजगुरु रॉयल्स को शिकस्त दी। गजेंद्र सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

रविकांत गुप्ता की याद में डीआरबी इंटर कॉलेज कॉलेज के मैदान में चल रही लीग के तीसरे मैच में राजगुरु रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। सुखदेव सेंसेशन ने पहले खेलते हुए 187 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। इंद्रजीत सिंह ने 44 गेंद में 67 रन व नीरज चाहर ने 18 गेंद में 47 रन, प्रवीण ठाकुर ने 20 गेंद में 43 का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजगुरु रॉयल्स की टीम 70 रन बनाकर आउट हो गई। तेजवीर सिंह ने 15 गेंदों में 22 रन का योगदान दिया। गजेंद्र सिंह ने तीन ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट प्राप्त किए और मैन ऑफ द मैच बने। अंपायरिंग उपवन गुप्ता और आकाश ने की। स्कोरिंग मनीष ने की। इस मौके पर नरेश मीणा, मदन चौधरी, सचिन शर्मा, प्रवीण उपाध्याय, गौरव पचौरी, तरुण शर्मा, राघवेंद्र गुप्ता, विष्णु राजपूत, धर्मेंद्र गौतम, जितेंद्र कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें