फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटक महिला ने दी जान: 13 दिन पहले लिखा सुसाइड नोट, मैं अगर मर जाऊं तो यह है मेरी आखिरी इच्छा...

Thu, 17 Apr 2025 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सुसाइड नोट में सुल्ताना मलिक ने लिखा है कि मैं अगर मर जाऊं तो इसमें किसी की भी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। मैं अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही हूं। इसमें न तो मेरे पति और मेरे घर वालों का कोई हाथ नहीं है। मेरे मरने की वजह मैं खुद हूं।
विज्ञापन
13 दिन पहले लिखा गया सुसाइड नोट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे के मोहल्ला इस्लामनगर में महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे तीन अप्रैल को लिखा गया था, इसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मरने वाली महिला सुल्ताना मलिक (30) इस्लामनगर निवासी फहीम की पत्नी थी। वह 15 अप्रैल की रात को रोजाना की तरह अपने कमरे में सोई थी। परिजनों का कहना है कि 16 अप्रैल सुबह उन्होंने उनका शव फंदे पर लटके हुए देखा। फहीम ने बताया कि वह उस पर शक करती थी, दो दिन पहले में हुए शादी समारोह में गई थी।

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजन शव फंदे से उतार चुके थे और पुलिस को शव एक चारपाई पर मिला। मौके पर मिले सुसाइड नोट से यह सवाल उठ रहा है कि क्या उसने 13 दिन पहले आत्महत्या करने का इरादा कर लिया था। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का ही मामला लग रहा है। सुसाइड नोट पुराना है। फिर भी पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मैं अगर मर जाऊं तो किसी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी….
सुसाइड नोट में सुल्ताना मलिक ने लिखा है कि मैं अगर मर जाऊं तो इसमें किसी की भी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। मैं अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही हूं। इसमें न तो मेरे पति और मेरे घर वालों का कोई हाथ नहीं है। मेरे मरने की वजह मैं खुद हूं। मेरे मरने के बाद मेरे किसी भी घर वाले या किसी को भी परेशान न किया जाए। मेरा पोस्टमार्टम किया जाए, ये मेरी आखिरी इच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें