फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भट्ठे पर बुग्गी की चपेट में आने से बुजुुर्ग की मौत

Thu, 17 Apr 2025 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
इगलास रोड स्थित टुकसान के निकट स्थित ईंट भट्ठे पर बुधवार को बुग्गी में ईंटें लादते समय बुजुर्ग बुग्गी की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन





अलीगढ़ के कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव कनोरा निवासी भूदेव प्रसाद (65) पुत्र घूरेलाल इगलास रोड पर गांव बीछिया के पास स्थित ईंट भट्ठा पर काम करते थे। बुधवार को वह बुग्गी में ईंटें लाद रहे थे। अचानक वह नीचे गिर गए। बुग्गी का पहिया उनके ऊपर होकर गुजर गया।



उनकी मौत हो गई। मौके पर मजदूरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। मृतक ने अपने पीछे छह बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें