तनु रक्षाबंधन पर मायके अइयापुर गई थी। उसे बुलाने के लिए सूरज सोमवार को ससुराल गया था, लेकिन पत्नी नहीं आई। सूरज ने फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले उसने मोबाइल से वीडियो भी बनाया।
मुरसान के गांव टिमरली में मंगलवार रात 32 वर्षीय सूरज ने फंदा लगाने से पहले मोबाइल का कैमरा ऑन कर वीडियो बनाया। इसके बाद उसने दूसरे मकान में फंदे से लटककर जान दे दी। मां रीना उसे तलाशते हुए मकान में पहुंचीं तो बेटे को फंदे पर लटका देखकर चीख-पुकार मचा दी। मोबाइल में वीडियो मिलने की जानकारी से परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पत्नी तनु और ससुराल पक्ष के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई अशोक ने बताया कि सूरज के पिता राजू की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है।
परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। सूरज सबसे बड़ा बेटा था। वह फरीदाबाद की एक कंपनी में नौकरी करता था। छोटा भाई गजेंद्र मां और बहनों के साथ गांव में रहता है। परिजनों के अनुसार, तनु रक्षाबंधन पर मायके अइयापुर गई थी। उसे बुलाने के लिए सूरज सोमवार को ससुराल गया था, लेकिन पत्नी नहीं आई। सूरज के पीछे पत्नी और एक बेटी है। युवक की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ में पत्नी से विवाद की बात सामने आ रही है। संभव है कि पारिवारिक विवाद में ही युवक ने आत्महत्या की हो। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वीडियो की भी जांच की जा रही है।- योगेंद्रकृष्ण नारायण, सीओ।
विज्ञापन
दो मकानों में रहता है परिवार
परिजनों के अनुसार गांव में परिवार के दो मकान हैं। एक मकान में परिवार रहता है, जबकि दूसरा बंद रहता है। मंगलवार रात सूरज की मां रीना दूसरे मकान में पहुंचीं। ससुराल से लौटने के बाद सूरज ने परिवार के सदस्यों से भी ज्यादा बातचीत नहीं की थी।