फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मेटल व एल्युमीनियम शीट्स पर छाई सब्लिमेशन प्रिंटिंग

Mon, 27 Jul 2026 11:39 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर की एक दुकान पर सजे मेटल स​ब्लिमेशन प्रिंट के डिजाइंस। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहर के पारंपरिक मेटल उद्योग में अब आधुनिक तकनीक और नए ट्रेंड्स का समावेश तेजी से देखने को मिल रहा है। कपड़ों, मग, टी-शर्ट और प्लास्टिक उत्पादों पर सब्लिमेशन प्रिंटिंग की सफलता के बाद अब मेटल व एल्युमीनियम शीट्स पर सब्लिमेशन प्रिंटिंग का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के पीतल और धातु कारोबार से जुड़े व्यापारी अपने उत्पादों को नया और आकर्षक लुक देने के लिए इस तकनीक को हाथों-हाथ अपना रहे हैं। शुरुआती दिनों में सब्लिमेशन प्रिंटिंग का इस्तेमाल मुख्य रूप से फोटोग्राफी, फोटो फ्रेमिंग, मग और टी-शर्ट्स तक ही सीमित था।
हालांकि, अब हाथरस के धातु और एल्युमीनियम कारोबारियों ने भी अपनी क्रॉकरी, गिफ्ट आइटम्स, मेटल प्लेट्स, नेमप्लेट और डेकोरेटिव शीट्स पर आकर्षक डिजाइन उकेरने के लिए सब्लिमेशन तकनीक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इससे मेटल प्रॉडक्ट्स का लुक और वैल्यू दोनों बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार पारंपरिक नक्काशी या साधारण पेंटिंग की तुलना में एल्युमीनियम और मेटल शीट पर सब्लिमेशन प्रिंटिंग अधिक साफ, चमकदार और टिकाऊ होती है। हीट प्रेस मशीन और विशेष कोटिंग वाली मेटल शीट्स के इस्तेमाल से इस पर उभरे रंग लंबे समय तक फीके नहीं पड़ते और यह वाटरप्रूफ भी रहते हैं।



कम लागत में नए उद्यमियों के लिए अवसर
मेटल सब्लिमेशन का बढ़ता दायरा स्थानीय युवाओं के लिए भी स्वरोजगार का एक नया जरिया बन रहा है। कम लागत और सीमित स्थान में सब्लिमेशन सेटअप लगाकर युवा डिजिटल डिजाइनिंग के जरिये स्थानीय मेटल निर्माताओं को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मौजूदा समय में करीब 100 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की कीमत के मेटल के आइटम बाजार में तैयार किए जा रहे हैं।


बाजार में अब पारंपरिक डिजाइन के साथ-साथ कुछ नया और डिजिटल देखने की मांग रहती है। एल्युमीनियम और मेटल शीट्स पर सब्लिमेशन प्रिंटिंग से हमारे उत्पाद को प्रीमियम लुक मिलता है। ग्राहकों की ओर से भी इसकी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है।
विज्ञापन

-अभिषेक शर्मा, मेटल सब्लिमेशन प्रिंटिंग के कारोबारी, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें