फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कर पा रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर प्रवेश के लिए पंजीकरण कर रहे विद्यार्थियों को जटिल प्रक्रिया से जूझना पड़ रहा है। जटिल प्रक्रिया होने की वजह से वह जन सुविधा केंद्रों का सहारा ले रहे हैं। उन्हें 70 से लेकर सौ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस वर्ष विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इससे पूर्व विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए विवि की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना पड़ता था। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया विद्यार्थियों को काफी जटिल लग रही है। विद्यार्थियों का कहना है पोर्टल की टेक्निकल प्रक्रिया व मांगा जा रहा ब्योरा उनकी समझ में नहीं आ रहा है। इस वजह से वह खुद पंजीकरण नहीं कर पा रहे, उन्हें जन सुविधा केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। जन सुविधा केंद्रों पर प्रति फार्म 70 सो लेकर सौ रुपये वसूले जा रहे हैं।

-

मुझे बीए में प्रवेश लेना है। फोन से पंजीकरण नहीं कर पा रहा हूं। इसलिए जन सुविधा केंद्र से पंजीकरण कराना पड़ रहा है। - कृष्ण कुमार तिवारी, विद्यार्थी।

-

समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया काफी जटिल है। इससे विद्यार्थियों को जन सुविधा केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। - श्रेयस उपाध्याय, विद्यार्थी।

-

वर्जन-

विवि के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना है। विद्यार्थी खुद भी अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। - - महावीर सिंह छौंकर, प्राचार्य, पीसी बागला डिग्री कॉलेज हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें