फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2025 : भौतिक विज्ञान के प्रश्रों में उलझे परीक्षार्थी, बायोलॉजी के प्रश्न लगे आसान

Mon, 05 May 2025 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

परीक्षा केंद्रों पर कुछ परीक्षार्थी हाथ में कलावा व गहने पहनकर पहुंचे। इनको गहने आदि उतारकर अभिभावकों को देने के लिए कहा गया। परीक्षा केंद्र के अंदर कमरे में परीक्षार्थियों के हाथों में बंधा कलावा भी उतरवाया गया।
विज्ञापन
अक्रूर इंटर कॉलेज से नीट की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) में भौतिक विज्ञान के प्रश्नों के जवाब देने में परीक्षार्थियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। 4 मई को तीन केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में 1229 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा में 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे।

विज्ञापन


जिले के तीन केंद्रों पर सुबह 11 बजे से परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो गया। प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई। इसके बाद ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सके। अक्रूर इंटर कॉलेज में 360 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस केंद्र पर 350 परीक्षार्थी उपस्थित और 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सरस्वती इंटर कॉलेज में 480 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यहां 466 परीक्षार्थी उपस्थित और 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


पीसी बागला डिग्री कॉलेज केंद्र पर 425 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यहां 423 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीनों केंद्रों पर परीक्षा में कुल 1265 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

विज्ञापन

परीक्षार्थियों से उतरवाए गहने व कलावा

परीक्षा केंद्रों पर कुछ परीक्षार्थी हाथ में कलावा व गहने पहनकर पहुंचे। इनको गहने आदि उतारकर अभिभावकों को देने के लिए कहा गया। परीक्षा केंद्र के अंदर कमरे में परीक्षार्थियों के हाथों में बंधा कलावा भी उतरवाया गया।

डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
हाथरस डीएम राहुल पांडेय व एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने सरस्वती इंटर कॉलेज में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र अधीक्षकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और हर हाल में पारदर्शी ढंग से परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर नीरज शर्मा, डीआईओएस संतप्रकाश आदि मौजूद रहे।
मेरी परीक्षा अच्छी गई है। मुझे इस विश्वास है कि मैं इस परीक्षा में सफलता हासिल करूंगा।- शिवानी शर्मा, परीक्षार्थी ।
भौतिक विज्ञान के प्रश्न मुश्किल थे। जीव विज्ञान के प्रश्न आसान लगे। कुल मिलाकर मेरी परीक्षा अच्छी रही।- भावना, परीक्षार्थी।
भौतिक विज्ञान के प्रश्न थोड़े मुश्किल लगे। मेरी परीक्षा अच्छी गई है। मुझे विश्वास है कि मैं अच्छी रैंक हासिल करूंगी।- श्वेता, परीक्षार्थी।
जिले में तीन केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।- नरेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य, केंद्रीय विद्यालय हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें