फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: मथुरा-बरेली राजमार्ग पर पड़ी मिट्टी बनी घातक, अब तक तीन की हुई मौत, आठ हो चुके हैं घायल

Sun, 04 May 2025 04:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कैलोरा के निकट दरियापुर ओवरब्रिज से विद्युत तार न हटने की वजह इस मार्ग पर आवागमन चालू नहीं किया गया है। इस मार्ग पर मिट्टी काफी मात्रा में पड़ी है। इस कारण लगातार बाइक फिसलने से लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन
कैलोरा चौराहे के निकट मथुरा-बरेली राजमार्ग पर पड़ी मिट्टी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माणाधीन मथुरा-बरेली राजमार्ग 530-बी पर कैलोरा के निकट पड़ी मिट्टी लगातार हादसों का सबब बन रही है। इस मिट्टी पर बाइक फिसलने से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और आठ लोग घायल हो चुके हैं।

विज्ञापन


इस राजमार्ग का निर्माण तीन चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण में कैलोरा से राया तक निर्माण पूर्ण हो चुका है, लेकिन कैलोरा के निकट दरियापुर ओवरब्रिज से विद्युत तार न हटने की वजह इस मार्ग पर आवागमन चालू नहीं किया गया है। इस मार्ग पर मिट्टी काफी मात्रा में पड़ी है। इस कारण लगातार बाइक फिसलने से लोगों की जान जा रही है।
यह भी पढ़ें... Hathras News: मिट्टी में बाइक फिसलने से सवार की मौत, दोस्त व उसकी बेटी घायल
विज्ञापन

इधर, दूसरी वजह यह भी है कि कैलोरा के निकट ओवरब्रिज को अस्थायी रूप से मिट्टी और पत्थर डालकर बंद किया गया है, लेकिन बाइक सवार इस मार्ग के अस्थायी रूप से बंद होने के बावजूद ओवरब्रिज पर चढ़ जाते हैं, जिससे हादसा हो जाता है। प्रशासन अभी तक आंखें मूंदकर बैठा है।

विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन हटे तो राजमार्ग पर दौड़ें वाहन

मथुरा से बरेली तक बनाए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर राया से हाथरस के कैलोरा तक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके करीब चार माह बाद भी गांव दरियापुर के ओवरब्रिज से हाईटेंशन लाइन को हटाए जाने का काम अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। इस कारण इस ओवरब्रिज पर आवागमन रुका हुआ है। यहां से आने वाले वाहन मेंडू कट से पुराने मार्ग पर होकर कैलोरा तक पहुंच रहे हैं।

केस नंबर-1
20 अप्रैल को बस्तोई निवासी प्रमोद कुमार (35) अपने दोस्त दिनेश कुमार के साथ बाइक से वृंदावन जा रहे थे। प्रमोद वृंदावन में नौकरी करते थे। वह जैसे ही गांव कैलोरा के निकट पहुंचे तो निर्माणाधीन मथुरा-बरेली राजमार्ग पर पड़ी मिट्टी पर बाइक फिसल गई। दोनों सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में प्रमोद की जान चली गई।

केस नंबर-2
18 अप्रैल को सासनी कस्बे के मोहल्ला बारहसैनी निवासी 26 वर्षीय शिवम अपने दो दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। निर्माणाधीन हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके दोस्त सोनू और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें