फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कॉलेज के गेट पर भिड़े छात्र, एक हुआ घायल

Fri, 25 Jul 2025 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
बागला इंटर कॉलेज के मुख्य गेट पर बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। दोनों गुटों की ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। पथराव में एक छात्र घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के बागला इंटर कॉलेज के बाहर अक्सर छात्रों के गुटों में मारपीट होती रहती है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में झगड़ा शुरू हो गया।
दोनों छात्रों की ओर से कुछ बाहरी युवक भी मौके पर पहुंच गए। दोनों गुटों में मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव किया जाने लगा।
आलम यह रहा कि छात्रों के गुट दौड़-दौड़कर मारपीट और पथराव कर रहे थे। दोनों ओर से छात्रों की संख्या 10 से 15 थी। ज्यादातर छात्रों के हाथों में बेल्ट और डंडे थे।
विज्ञापन

सूचना पर थाना हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर मारपीट करने वाले छात्र मौके से भाग गए। पुलिस ने झगड़े के संबंध में कॉलेज में भी पूछताछ की। पथराव में कक्षा 11 के छात्र गांव किंदौली निवासी अफजल को चोटें आईं।
घायल छात्र का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। सीओ योगेंद्रनारायण कृष्ण ने बताया कि छात्रों में विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया।
छात्र भाग गए थे। बागला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि वीडियो के आधार पर छात्रों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ छात्रों को विद्यालय से निकाला भी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें