फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस के नीचे आया छात्र, बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बस के नीचे आया छात्र, बाल-बाल बचा
विज्ञापन

सासनी गेट चौराहा पर दोपहर में हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सासनी गेट चौराहा पर एक छात्र स्कूल बच के नीचे आ गया। जिसे उसके साथी ने बचा लिया। यहां पर स्कूल बस न रोकने के कारण छात्र के अभिभावक नाराज हो गए और कोतवाली शिकायत करने पहुंच गए। जहां पर दोनों पक्षों में सुलह हो गई।
सोमवार की दोपहर को रामलीला ग्राउंड निवासी संजीव कुमार वार्ष्णेय का बेटा तुषार बागला डिग्री कॉलेज में लगी मेरिट लिस्ट देखकर घर वापस लौट रहा था। तुषार अपने दोस्त के साथ बाइक पर था। आरोप है कि यहां पर एक स्कूल बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बस के नीचे गिर गया। जिससे वह बस के पहिए के नीचे आने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चालक ने यहां पर बस नहीं रोकी। हादसे के बाद जब बस को रुकवाया गया तो चालक छात्र के साथ हाथापाई करने लगा। मामला कोतवाली पहुंचा और फिर यहां पर चालक व उसके साथ आए लोगों ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें