स्काउट शिविर में करतब दिखाने में घायल छात्र का उपचार कराते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
स्काउट गाइड शिविर के दौरान करतब दिखाते वक्त छात्र गिर गया, जिससे वह घायल हो गए। बेहोश होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर चले इलाज के बाद विद्यार्थी ठीक हो गया।
मेंडू के मोहल्ला अहीरान निवासी चंद्रपाल सिंह का बेटा योगेश कुमार नेहरू स्मारक भगवान दास इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा का छात्र है। योगेश जनपदीय स्काउट गाइड रैली में शामिल होने के लिए हाथरस आया है। शनिवार की सुबह योगेश अपने साथियों के साथ शिविर के दौरान मीनार बनाने का करतब दिखा रहा था।
इस बीच उसका पांव फिसल गया।
स्काउट-गाइड सचिव वर्मा अपने एक सहयोगी के साथ एंबुलेंस से विद्यार्थी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। काफी देर चले इलाज के बाद विद्यार्थी ठीक हो गया, जिसके बाद विद्यार्थी फिर से शिविर में लेकर चला गया।