फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएससी ओलंपियाड के जरिए विद्यार्थी घर बैठे ले सकेंगे ऑनलाइन शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चे अब गांव के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में रजिस्ट्रेशन कराकर घर बैठे ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। यहां जिले में सीएससी के जरिये अब तक 600 रजिस्ट्रेेशन पूरे किए जा चुके हैं।
केंद्र सरकार की सभी सार्वजनिक सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शहरी व ग्रामीण स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की स्थापना की गई है। सीएससी पर शैक्षणिक कौशल को भी बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ओलंपियाड के माध्यम से बच्चे अपने घर से ही ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। सीएससी प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि छात्र घर बैठे ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा तथा अन्य शिक्षा की भी तैयारी कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 125 रुपये में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। जिले में 400 से अधिक सीएससी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में संचालित हो रहे है। जिले के सभी सीएससी पर सीएससी ओलंपियाड प्रतियोगिता के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। बच्चे अपने घर में कंप्यूटर लैपटॉप या स्मार्टफोन पर आईडी व पासवर्ड के साथ वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित पढ़ाई कर सकेंगे। इस कार्य को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय द्वारा सीएससी ओलंपियाड का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएससी ग्रामीण नौकरी पोर्टल पर पंजीकरण शुरू
लॉकडाउन के कारण जो लोग मजदूरी एवं अन्य स्किल गतिविधियों में कार्य कर रहे थे, उनके सामने रोजगार की समस्या खड़ी हो गई है। सीएससी ने सीएससी ग्रामीण नौकरी पोर्टल का प्रक्षेपण किया है। नागरिकों का पंजीयन भी प्रारंभ कर दिया है जिससे नागरिकों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। इसी क्रम में जिले के प्रत्येक पंचायत में नागरिकों का पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें