फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
बच्चों द्वारा बनाई गई क्राफ्ट दिखाती शिक्षिका। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल सादाबाद में दस दिवसीय ऑनलाइन समर कैंप का समापन हुआ। 30 मई को शुरू हुए इस समर कैंप में माता-पिता एवं बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के तहत सभी विद्यालय लॉकडाउन हैं, ऐसे संकटकालीन समय में इस विद्यालय ने अपने बच्चों के लिए 03 अप्रैल 2020 से ऑनलाइन क्लास का प्रबंध किया और समर कैंप आयोजित किया। इस समर कैम्प में विद्यार्थी मनोरंजन के साथ-साथ अपनी बौद्धिक क्षमता का आंकलन करने में सफल रहे। इन कक्षाओं में क्राफ्ट, ड्रॉइंग, अंग्रेजी संप्रेषण तकनीकी, व्यवहारिक शब्दावली का अंग्रेजी में उचित प्रयोग करने को विद्यार्थी बड़े उत्सुक नजर आए। सुबह सात बजे से शारीरिक प्रशिक्षण एवं इस लॉकडाउन के समय को अपने लिए कैसे उपयोगी बना सकते हैं, का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया। अतिथि शिक्षिका मिस डिंपी महेंद्र व मिस नीतू शर्मा ने बच्चों को अंग्रेजी शब्दों व सूक्ष्म वाक्यों से परिचित कराया। पहले दिन के पश्चात विद्यार्थियों के अभिभावक भी इस नई टेक्नोलोजी का सम्मान करते हुए बच्चों के साथ जुड़ते गए। प्रबंधक रामेश्वर सिंह जायसवाल ने बताया कि विद्यालय के सभी शिक्षकों व शिक्षिकाओं का इस प्रशिक्षण काल को महत्वपूर्ण बनाने में विशेष योगदान रहा। को-ऑर्डिनेटर की भूमिका मिस मनीषा वर्मा ने पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें