मधूगढी रोड पर नगर पालिका कर्मचारियों को मास्क व हाथ के दस्ताने बांटते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्?
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
लोगों में कोरोना की दहशत जारी है। वहीं सोमवार को स्कूली बच्चे मुंह पर मास्क लगाए नजर आए। शहर व क्षेत्र के परंपरागत उद्योग धंधों पर भी इसका असर नजर आ रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विदेशों से आने वाले लोगों की तलाश में जुटे हैं।
पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस को लेकर लोगों में काफी दहशत देखी जा रही है। लोग एक दूसरे से बचते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं जिन लोगों को सर्दी खांसी की शिकायत हैं, उन लोगों से भी हर कोई बचता नजर आ रहा है। इसे लेकर स्कूल कॉलेजों में बैनर पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। वहीं जिन स्कूल कॉलेजों में परीक्षा चल रही हैं, उन स्कूलों के बच्चे सोमवार को मास्क पहने हुए नजर आए। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को मास्क बांट रहा है और विदेश से आने वाले लोगों पर भी स्वास्थ्य विभाग की नजर है।
मास्क लगा कर जाते स्कूली बच्चे।- फोटो : HATHRAS