फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मोबाइल का चार्जर लगाते समय आया करंट, हाईस्कूल के छात्रा की मौत

Thu, 27 Feb 2025 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

परीक्षा की ऑनलाइन तैयारी करने के लिए छात्रा मोबाइल को चार्ज करने के लिए बिजली के बोर्ड में चार्जर लगा रही थी। अचानक वह करंट की चपेट में आ गई, जिससे वह बेहोश हो गई। घर में कोई नहीं था। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजली का करंट लगने से छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ग्वारऊ में 26 फरवरी को बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन तैयारी के लिए मोबाइल को चार्जिंग पर लगाते समय करंट की चपेट में आने से हाईस्कूल की छात्रा झुलस गई। वह करीब एक घंटे तक घर में पड़ी रही। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


गांव ग्वारऊ निवासी रामगोपाल की बेटी ऋतु (17) हाईस्कूल की छात्रा थी। वह बोर्ड की परीक्षा दे रही थी। उसके पिता रामगोपाल ने बताया कि 26 फरवरी की सुबह वह मंदिर में पूजा करने गई थी। इसके बाद वह परीक्षा की ऑनलाइन तैयारी करने के लिए मोबाइल को चार्ज करने के लिए बिजली के बोर्ड में चार्जर लगा रही थी। अचानक वह करंट की चपेट में आ गई, जिससे वह बेहोश हो गई।

हादसा उस समय हुआ, जब ऋतु के अलावा घर में कोई नहीं था। रामगोपाल ने बताया कि बिजली का बोर्ड काफी खस्ता हालत में था। तार लटक रहे थे। तार ऋतु के हाथ से छू गया, जिससे वह अचेत होकर गिर गई। जानकारी होते ही ऋतु को उपचार के लिए महौ स्थित निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। यहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम के शव को लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें