फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी संघर्ष मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

Sat, 07 May 2016 11:42 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। टीईटी संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद में शांतिपूर्वक धरना दे रहे बीएड टीईटी उत्तीर्ण 2011 पास अभ्यर्थियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की घोर निंदा की। टीईटी अभ्यर्थियों ने लाठी चार्ज के दौरान मृत टीईटी अभ्यर्थी की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। 
विज्ञापन


कैंडल मार्च से पहले कस्बे के गांधी पार्क में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज पंसारी ने कहा कि सरकार ने धरने में शामिल गर्भवती महिलाओं तक को नहीं बख्शा। सैकड़ों महिला-पुरूषों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लाठीचार्ज ने जलियांबाग वाले कांड की याद दिला दी। क्या यही लोकतंत्र है, क्या यही समाजवाद है। अन्य वक्ताओं ने भी इस घटना की कड़ें शब्दों में निंदा की। लाठीचार्ज में हुई सुदेश कुमार की मौत पर गहरा आक्रोश जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। तदुपरांत गांधी पार्क से एसडीएम कोर्ट तक कैंडल मार्च निकालकर लाठीचार्ज में घायल बीएड साथियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की गई। इस मौके पर मथुरा मोर्चा जिलाअध्यक्ष सुवेंद्र गौतम, कृष्णन कुमार गौतम, अमित प्रताप सिंह, सोनेंद्र वर्मा, रवि कुमार, जग मोहन चौधरी, शिव कुमार, देवीसिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अनुपम, अतुल जिंदल, उदयवीर सिंह, देवराजसिंह, प्रेमपाल सहित सैकड़ों की संख्या में बीएड टीईटी पास अभ्यर्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें