फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तेज हवाओं व बारिश ने उड़ाई 20 गांवों की बिजली

Sun, 27 Jul 2025 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार की रात तेज हवाओं के साथ आई झमाझम बारिश के दौरान चंदपा और बामौली फीडर से जुड़े करीब 20 गांवों की बिजली ठप हो गई। इन गांवों के लोगों को पूरी रात बिना बिजली के काटनी पड़ी। सुबह पानी के संकट से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के चलते शुक्रवार की रात करीब आठ बजे चंदपा फीडर की बिजली ठप हो गई और सुबह सात बजे तक बंद रही। फीडर से जुड़े गांव नगला भुस, चंदपा, गढ़ी परती बनारसी, पट्टी सावंत, चितावर, खेड़ा परसौली, बघना, झींगुरा, बिसाना, लाखूपुर, खेरिया ढहर, गड़ी कछवाया, खेरिया जोध और महमूदपुर ब्राह्मणान करीब 11 घंटे बिजली से महरूम रहे।
बामौली फीडर की बिजली रात आठ बजे बाधित हुई और सुबह 11 बजे तक ठप रही। रोहई, पाराशर, अर्जुनपुर, भटेला, चाचपुर, नगला मंशा, नगला मोतीराय, नगला ओझा, रतमान गढ़ी, कोरना, चमरुआ, गोलनगर, बहादुरपुर, महमूदपुर, जाटान, नगरिया आदि गांव में आपूर्ति बाधित रही। इन गांवों में महिलाओं को सरकारी नलों से पानी भरने को मजबूर होना पड़ा। अधिशासी अभियंता ग्रामीण विश्वेंद्र चौहान ने बताया कि बारिश के कारण कुछ जगह रात में आपूर्ति बाधित हुई थी। इसे सुबह तक सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें