फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वाहन फिटनेस के लिए चार करोड़ से तैयार हो रहा सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में वाहन फिटनेस के लिए अब आधुनिक केंद्र का संचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा। शहर से सटे गांव दर्शना के निकट फिटनेस सेंटर तैयार किया गया है। इसमें वाहन की जांच के लिए कई तरह की आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

जिले में सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से अभी तक मैन्युअली फिटनेस की जाती है। अधिकारियों द्वारा भी वाहनों की मैन्युअल जांच की जाती है। इसमें वाहनों की फिटनेस बारीकी से नहीं हो पाती, लेकिन अब अाधुनिक मशीनों से जांच होने के बाद हर छोटी-बड़ी कमी सामने आएगी। करीब चार बीघा भूमि पर तैयार किए किए इस सेंटर पर करीब चार करोड़ रुपये की लागत से मशीनों की स्थापना की गई है। माना जा रहा है कि करीब एक माह बाद से इस सेंटर का संचालन हो जाएगा। आरआई राहुल शर्मा ने बताया कि जल्द ही फिटनेस सेंटर से फिटनेस का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें