फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भारी पड़ रही हड़ताल, सासनी में गंदगी से बुरा हाल

Sun, 17 May 2026 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय पर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
14 सूत्री मांगों के समर्थन में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। इस कारण कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज दिलेर और महासचिव अशोक कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने 11 मई को नगर पंचायत प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं ईओ के साथ हुई मौखिक वार्ता बेनतीजा रही।



कर्मचारियों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद पूर्ण कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कर्मचारियों के धरने पर बैठने के कारण गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। मौके पर दयाचंद्र शेखर, हरीशंकर, राजेश, शारदा देवी, नीलम कुमारी, गीता, आकाश, चंद्रभानु, कुलदीप, साहिल, त्रिमोहन, सुनील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें